Search This Blog

Saturday, July 14, 2012

लाभकारी मूली

ताजी व कोमल मूली, त्रिदोषशामक, जठराग्निवर्धक व उत्तम पाचक है | गर्मियों में इसका सेवन लाभकारी है | इसका कंद, पत्ते, बीज सभी औषधीय गुणों से सम्पन्न हैं | ताजी व कोमल मूली ही खानी चाहिए | पुरानी, सख्त व मोटी मूली त्रिदोषप्रकोपक, भारी एवम रोगकारक होती है |
इसके १०० ग्राम पत्तों में ३४० मि.ग्रा. कैल्शियम, ११० मि.ग्रा. फास्फोरस व ८.८ मि.ग्रा. लोह तत्त्व पाया जाता है | प्रचुर मात्रा में निहित ये खनिज तत्त्व दाँत एवं हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और रक्त को बढ़ाते हैं | इसके पत्ते सलाद के रूप में अथवा सब्ब्जी बनाकर भी खाये जा सकते हैं | पत्तों के रस का भी सेवन किया जाता हैं | इसके पत्ते गुर्दे के रोग, मूत्र-संबंधी विकार, उच्च रक्तचाप, मोटापा, बवासीर व पाचन-संबंधी गड़बड़ियों में खूब लाभदायी हैं |
गर्मी में अधिक पसीना आने से शारीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है | मूली में ३३ मि.ग्रा. सोडियम पाया जाता है, अत: मूली खाने से इसकी आपूर्ति सहजता से हो जाती है और थकान भी मिट जाती है |

Highly Beneficial Radish

Fresh and tender radish pacifies the three Doshas, stimulates digestive fire, and improves digestion. It is beneficial to eat radish in the summer. The root, the leaves and the seeds of the radish are full of medicinal properties. One should take only fresh and tender radish. It becomes woody and hard as it ripens. Such radish aggravates the three Doshas and is difficult to digest.It causes diseases.

100 gram radish leaves contain 340 mg calcium, 110 mg phosphorus, and 8.8 mg iron.Present in abundant quantities, these minerals strengthen the teeth and bones and promote blood formation. Its leaves can also be eaten as salads or as sabzi (cooked vegetables). Juice of radish leaves can also be taken. Radish leaves are highly beneficial in kidney diseases, urinary disorders, high blood pressure, obesity, piles and digestive disorders.

Excessive perspiration in summer reduces the level of sodium in the serum. Radish contains 33mg sodium/ 100 g edible portion.Therefore eating radish replenishes sodium loss and thereby it relieves fatigue.

- Rishi Prasad June' 2012

No comments: