Search This Blog

Monday, March 7, 2016

लीची पेय व आँवला – अदरक पेय

                                              लीची पेय  


लीची ऐसा फल है जो स्वाद के साथ – साथ पौष्टिक तत्त्वों से भरपूर है | इसमें विटामिन ‘सी’, पोटैशियम, कैल्शियम, शर्करा जैसे पौष्टिक तत्त्व पाए जाते हैं | गर्मी के कारण जब शरीर में पानी व खनिज लवणों की कमी हो जाती है, तब लीची का रस बहुत फायदा करता है | इसके सेवन से कमजोरी दूर होती है और शरीर पुष्ट होता है | यह ह्रदय के लिए हितकर है व पाचनक्रिया को मजबूत बनाता है | आपके उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वादिष्ट और शीतलता – प्रदायक मिश्रण प्रस्तुत है |



                                               आँवला – अदरक पेय


यह आँवला –अदरक पेय मानव-शरीर के लिए अत्यंत गुणकारी है | यह रसायन का कार्य करता है, साथ ही रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढाता है | यह विटामिन ‘सी’ एवं प्राकृतिक खनिज लवणों से परिपूर्ण है | इसके निरंतर सेवन से कब्ज में राहत मिलती है, आँखों की रोशनी बढ़ती है, शरीर का अम्लीय और क्षारीय स्तर संतुलित रहता है |                                                        





स्त्रोत – लोककल्याण सेतु – मार्च २०१६ से 

No comments: