Search This Blog

Wednesday, September 7, 2016

भोजन को औषधि बनाने की युक्ति

आप बीमार न हों तो अच्छा है लेकिन बीमार हों और कोई औषधि लें तो दायें हाथ में औषधि ले के २१ बार ‘ॐ नमो नारायणाय’ जपकर ही लें | और बायाँ स्वर चलता हो उस समय औषधि लेने से ज्यादा फायदा होता है | वृद्धों को तो ऐसा ख़ास करना चाहिए | 

हम तो चाहते हैं कि आप भोजन को भी औषधि बनाकर खाओ, जल भी पियो तो उसे औषध बनाकर पियो | भोजन करने या पानी पीने से पहले ‘ॐ नमो नारायणाय....’ २१ बार जपने से दोनों काम हो गये – भगवान की भक्ति की भक्ति हो गयी और औषधि भी बन गयी | भोजन दायाँ स्वर चलता हो तभी या उसे चालू करके करना चाहिए | इससे विशेष लाभ होता है |
                                                              
                                                                       स्रोत – ऋषिप्रसाद – सितम्बर २०१६ से

No comments: